Lemon Chicken recipe in Hindi : लेमन चिकन रेसिपी कैसे बनायें
अगर आपके पास समय कम है तो झटपट बनाए स्वादिष्ट लेमन चिकन (Lemon chicken recipe in Hindi) चलिए आज हम आपको घर पर लेमन चिकन बनाने की रेसिपी बता रहे है|
- कुल समय 1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 1 घंटा
- कितने लोगों के लिए 2
लेमन चिकन बनाने के लिए जरुरी सामान
- 5 -6 बोनलेस चिकन के पीस,
- 1 टी स्पून जीरा,
- 2 प्याज,बारीक़ कटा हुआ
- आधा इंच अदरक कटा हुआ
- 5-6 कली लहसुन, टुकड़ो में कटा हुआ
- कश्मीरी लाल मिर्च,
- 3 हरी मिर्च,
- आधा चम्मच हल्दी पॉउडर,
- 1 टी स्पून धनिया पॉउडर,
- 1 कप नींबू का रस,
- बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ
लेमन चिकन बनाने का तरीका :
सबसे पहले चिकन के पीस को अच्छी तरह से साफ़ करके धो लें|
उसके बाद चिकन के पीस में कट लगाकर एक बाउल में रख लें|
फिर बाउल में नींबू का रस डालकर चिकन के पीस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें|
एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें जीरा डालकर चटकने और खुशबू आने तक भूनें।
अब प्याज़, लहसुन, अदरक डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
उसके बाद बाउल में अदरक लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पॉउडर, हरी मिर्च का पेस्ट इत्यादि मसालें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|
इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छे से भूनें, जब तक तेल न दिखने लगे। अब इसमें नमक डालकर उसमें चिकन के पीस डाल दें|
करछी की मदद से चिकन के पीस को अलट पलट करके फ्राई करें| धीमी आँच पर चिकन के पीस को फ्राई करें|
यह भी पढ़ें: वेज मंचूरियन रेसिपी हिंदी में
जब चिकन के पीस गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल लें|
बस लेमन चिकन बनकर तैयार है| चिकन के पीस के ऊपर हल्का सा नींबू निचोड़ दें और ऊपर से चाट मसाला डाल दें|
चिकन के पीस को गोलाई में कटी हुई प्याज और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें|
लेमन चिकन को कैसे सर्व करें :
लेमन चिकन को गोलाई में कटी हुई प्याज और हरे धनिए की चटनी से गार्निश करने के बाद गर्मागर्म रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें।
यह भी पढ़ें: स्पाइसी लेमन गार्लिक बेक्ड तिलापिया फिलेट्स रेसिपी हिंदी में


0 टिप्पणियाँ